फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में बढ़ेगा कारोबार, 944 आवेदनों को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य 1750 के सापेक्ष 2443 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए हैं, जो लक्ष्य से कहीं अधिक हैं। इनमें से 944 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत आवेदनों में से 940 लाभार्थियों को ऋण वितरण भी किया जा चुका है। इससे युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। हालांकि बैंकों के स्तर पर अभी 611 आवेदन लंबित हैं, जबकि 909 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए हैं। वहीं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पोर्टल पर कुल 578 आवेदन दर्ज पाए गए। इनमें 227 आवेदनों का प्रथम, 108 का द्वितीय स्तर पर सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 85 आवेदनों को तृतीय स्तर की स्वीकृति मिल चुकी है। गत सोमवार को डीएम ने इन योजनाओं की समीक्षा बैठक की थी और धिकारियों ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए थे। उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि सभी योजनाओं का सही क्रियान्वयन सही कराया जा रहा और ऋण वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें