फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के मौके पर भरकर चल रही बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर भरकर चल रहीं बसें
विज्ञापन

बिजनौर। होली के मौके पर बसों में यात्रियों द्वारा खूब सफर किया जा रहा है। बसें खचाखच भरकर चल रही हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से खड़े होकर भी सफर करना पड़ रहा है। बिजनौर डिपो से बृहस्पतिवार को करीब 23253 लोगों ने बस में सफर किया।
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घरों को आ रहे हैं। जिसकी वजह से बसों में खूब भीड़ चल रही है। होली को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ की ओर से डिपो को सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सभी रूटों पर 14 मार्च से बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से बसों में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। लोग होली मनाने के लिए अपने-अपने घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं। रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक सभी रूटों पर बसों के 5 से 10 चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को बिजनौर डिपो से करीब 23253 लोगों ने सफर किया। बुधवार को 24524 लोगों ने यात्रा की थी। डिपो इंचार्र्ज कुसुमलता ने बताया कि सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। जिससे किसी भी यात्री को सफर में परेशानी का सामना न करना पड़े। किसी रूट के यात्री ज्यादा होने से बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें