फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महाकुंभ से बसों ने की वापसी, पटरी पर लौटी परिवहन व्यवस्था

Tue, 11 Feb 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर खड़ी महाकुंभ से लौटी बसें।(संवाद)
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। प्रयागराज महाकुंभ में भेजी गई नजीबाबाद बसों की सभी बसों ने डिपो में वापसी कर ली है। डिपो की बसें लौटने से दो सप्ताह से गड़बड़ाई परिवहन व्यवस्था पटरी पर आने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए गोरखपुर से प्रयागराज के बीच संचालन के लिए नजीबाबाद डिपो से 56 बसें भेजी गईं थी। बसों की किल्लत के चलते क्षेत्रीय यात्रियों को यातायात संबंधी चुनौतियों से गुजरना पड़ा था। मौनी अमावस्या के बाद गोरखपुर और प्रयागराज से डिपो की सभी बसों ने वापसी कर ली है।
एआरएम राजेश कुमार, स्टेशन प्रभारी अरूज मेहंदी ने बताया कि बसों के लौटने से रोडवेज की यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति संचालित हो रही है। डिपो की दो शटल बसें अभी भी महाकुंभ के आरंभिक दौर से अब तक प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सेवा में लगी हैं।
विज्ञापन

- रोडवेज डिपो के बेड़े में शामिल हुईं नौ बीएस-6 बसें
नजीबाबाद। परिवहन के नजीबाबाद डिपो में नौ नई बीएस-6 बसें शामिल हुई हैं। पूर्व में 24 बीएस-6 बस डिपो के पास थीं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में नजीबाबाद डिपो के पास कुल रोडवेज बसों की संख्या 88 हो गई हैं, इनमें सात अनुबंधित बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें