-बिजनौर डिपो को मिली दोनों राजधानी एक्सप्रेस हो रही संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लखनऊ के लिए बिजनौर डिपो से संचालित होने वाली राजधानी एक्सप्रेस बस का समय नियत कर दिया गया है। अब बिजनौर डिपो से लखनऊ के लिए बस सुबह 11 बजे रवाना होगी।
बिजनौर डिपो को हाल में ही में दो राजधानी एक्सप्रेस बस मिली हैं। ये दोनों बसें बिजनौर डिपो से सीधे लखनऊ के लिए रवाना की जा रही हैं। अभी तक परिवहन विभाग ने लखनऊ संचालित होने वाली बसों का समय नियत नहीं कर रखा था। अब बिजनौर से लखनऊ जाने वाली बस का समय सुबह 11 बजे नियत कर दिया गया है। यह बस अगले दिन सुबह सात बजे बिजनौर वापसी करेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि एक दिन में लखनऊ के लिए केवल एक ही बस संचालित होगी। बस का समय तय कर दिया गया है।