संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में स्थापित बस अड्डों से यातायात बाधित रहता है। इसके चलते परिवहन मुख्यालय से बस अड्डा शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही कई बिंदुओं पर आख्या मांगी है।
शहर में बस अड्डों को वाणिज्यिक प्रयोग के लिए इन्हें शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए भूमि तलाश कर रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा कौन-कौन से बस स्टेशन शहर के अंदर अवस्थित हैं। क्या उनसे बसों के संचालन से यातायात बाधित होता है, जन सुविधा के लिए अच्छा विकल्प क्या है, क्या इसके लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध होगी।
इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने परिवहन मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। अशोक कुमार का कहना है कि बिजनौर में शहर के अंदर बस अड्डा होने से यातायात बाधित नहीं होता है। बस अड्डे के दोनों ओर सड़क बनी हुई है। इसलिए बसों के आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।