अफजलगढ़ (बिजनौर)। रविवार की सुबह काशीपुर से नगीना जा रही निजी बस अफजलगढ़ के पास तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर नचना नदी की पुलिया के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से कुछ घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।
बस के गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर आए लोगों ने घायलों को बस से निकाला। हादसे में शिबा पत्नी वसीम अहमद निवासी मुरादाबाद, अलबीना पत्नी नफीस कासमपुरगढ़ी, महजबी मानियावाला, आदिल पुत्र सलीम धामपुर, रजिया पत्नी अहमद सईद मानियावाला, साजिया पत्नी फुरकान कासमपुरगढ़ी, शमीम पुत्र मोहम्मद इब्राहीम शेरकोट, अर्श पुत्र तालिब अंगदपुर, प्रतीक पुत्र प्रशांत बादीगढ़, रामकिशन पुत्र नत्थू कासमपुर गढ़ी, अनीता पत्नी रामकिशन कासमपुर गढ़ी, सोफिया पुत्री शाकिर मानियावाला, तरन्नुम पत्नी इमरान, रोजी पत्नी इरफान, आफरीन पुत्री इरफान और इनाया पुत्री इरफान कासमपुर गढ़ी, रिहान पुत्र शहजाद सीरवासुचंद, सानिया पुत्री फिरोज रायपुर, आदिल पुत्र इकरार कासमपुर गढ़ी, रजिया पत्नी अहमद मानियावाला, हसन पुत्र महबूब और नाजिया पुत्र इंतजार कासमपुर गढ़ी, ज्योति पुत्री शीशराम हर्रायवाला, सुशांत पत्नी सुभाष कोड़िया कोटद्वार, मुस्कान पुत्री आदिल, सचिन पुत्र धर्मेंद्र कासमपुर गढ़ी, संगीता पत्नी सचिन कासमपुर गढ़ी आदि घायल हो गए।
पुलिस ने 21 घायलों को सीएचसी व अन्य को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से रोजी, सानिया, अनीता, आदिल, सोफिया, अलबीना, प्रतीक, तरन्नुम, रजिया, आदिल आदि को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन उपचार उन्हें बिजनौर, काशीपुर व धामपुर के अस्पतालों में ले गए हैं। मामूली घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
तीव्र मोड़ पर पहले भी हुए हादसे, पुलिया की रेलिंग और दीवार नहीं
जसपुर मार्ग पर तीव्र मोड़ होने के कारण यहां गाड़ियां अनियंत्रित होकर अक्सर गड्ढे में उतर जाती हैं यहां पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। बीती पांच अक्तूबर को इसी मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में चालक सत्यपाल व परिचालक रोबिन की मौत हो गई थी। टैंकर में कार्बन डाइऑक्साइड गैस थी। इस हादसे में पुलिया की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन पुलिया के दोनों ओर रेलिंग का निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया के किनारे दीवार भी नहीं है।
अफजलगढ़-काशीपुर मार्ग मोड़ पर पुलिया के गड्ढे में बस गिरने से घायल और परेशान यात्री। संवाद
अफजलगढ़-काशीपुर मार्ग मोड़ पर पुलिया के गड्ढे में बस गिरने से घायल और परेशान यात्री। संवाद
अफजलगढ़-काशीपुर मार्ग मोड़ पर पुलिया के गड्ढे में बस गिरने से घायल और परेशान यात्री। संवाद