फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंका, मौन जुलूस निकाला

Sun, 06 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के कथित बयान पर मुस्लिम समुदाय के विरोध का सिलसिला जारी हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जमीयत उलेमा नजीबाबाद ने जहां मौन प्रदर्शन किया, युवा समाज सेवा संस्था ने कमलेश तिवारी का पुतला जलाकर विरोध जताया।

जमीयत उलेमा के मौलाना मोहम्मद असलम, हाफिज मोहम्मद रईस, मौलाना ईसा, विधायक हाजी तसलीम अहमद, चेयरमैन मौअज्जम खां के नेतृत्व में पीर वाली मस्जिद से मौन जुलूस तहसील पहुंचा। कथित बयान को शर्मनाक बताते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में तसनीम सिद्दीकी, मौलाना इश्तियाक, मौलाना हाशिम, डॉ. सुलेमान, अलताफ रजा, महबूब कस्सार, शाहिद सिद्दीकी, इरफान कुरैशी, लईक अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इमाम काउंसिल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कारी मोहम्मद यूसुफ, मौलाना तसलीम, कारी मोहसिन, जिलाध्यक्ष अयाज अहमद के नेतृत्व में हुई बैठक में 10 दिसंबर को बाजार बंद  अौर जुलूस निकालने का निर्णय लिया।

युवा समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष यूनुस चौधरी, नौशाद सैफी, इमरान सैफी, नफीस कुरैशी के नेतृत्व में सदस्यों ने भारत सिनेमा तिराहे पर प्रदर्शन कर कमलेश तिवारी का पुतला फूंका।

खिदमते खल्क वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अलताफ रजा, अमजद सिद्दीकी, नईमुल अख्तर, आसिफ, आकिब और साइम, जमशेद के नेतृत्व में सोसाइटी सदस्यों ने बयान पर रोष व्यक्त किया। सोसाइटी ने कमलेश तिवारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते उलेमा, विधायक एवं चेयरमैन आदि ने दिया।

चांदपुर में मुस्लिम युवाओं ने मोहल्ला पतियापाड़ा जुल्लन तिराहे पर कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग की।

इसमें असलम हुसैन, साजिद हुसैन, वसीम, हजहार हुसैन, फरमान, आसिफ, नदीम, आदिल, आसिफ  आदि रहे। भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी ने जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी महासचिव  द्वारा सिर का कलम करने के बयान की तालिबानी समाज से प्रेरित बताया है।

बिजनौर में जमाअते इस्लामी हिंद यूनिट बिजनौर की मोहल्ला काजीपाड़ा में हुई बैठक में कथित टिप्पणी की निंदा की। इसमें मसूद खां, सरफराज सलमानी, तनवीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन


नींदडू़ में शुक्रवार रात में इशा की नमाज के बाद जामा मसजिद में हुई बैठक में सात दिसंबर को नींदडू़ बंद का ऐलान किया। इसमें मोलवी शमशीर अहमद, मौलाना अबरार अहमद कासमी, कारी तलअत महमूद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें