फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री महाकाली सेवादल ने बांटे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले जलाए
विज्ञापन

नजीबाबाद। रामलीला मंच से पुरस्कार वितरण के साथ श्रीराम और रावण की सेना के युद्ध के बाद श्रीराम की सेना की विजय के साथ रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। समुचा वातावरण श्रीराम की जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला मंच से मुख्यअतिथि सीओ महेश कुमार के निर्देशन में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीराम लीला कमेटी के मंच से श्री महाकाली शोभायात्रा प्रतियोगियों और आयोजन के सहयोगियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्री महाकाली सेवादल के संरक्षक आकाश कर्णवाल ने आयोजन के सहयोगी डॉ. राजीव अरोड़ा, सरदार बलवीर सिंह, दिनेश चंद वर्मा, शरद त्यागी, कपिल मित्तल, पवन कुशवाहा, डॉ. एसके जौहर, नवनीत चतुर्वेदी, ऐश्वर्य, रविंद्र कुमार, कुलदीप, रोबिन कुमार, बाबू सिंह, सुंदर शर्मा, कलाश चंद शर्मा, सुधांशु गौड़, सुनील कुमार गोयल को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के बाद श्रीराम की सेना से रावण की सेना परास्त होने और रावण के मारे जाने पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पुतलों के दहन के बाद खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई। बूटा सिंह अखाड़े सहित कई अखाड़ा कलाकारों ने करतब दिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें