फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली बाजार और नगीना चौक पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
धामपुर में मछली बाजार में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मछली बाजार और नगीना चौक पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

धामपुर। पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से शनिवार को नगर में कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। मछली बाजार व नगीना चौक पर अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करा दिया। लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया तो उन्हें पुलिस ने सख्ती कर वहां से भगा दिया।
पालिका ने तीन दिन के बाद फिर से अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। मछली बाजार और नगीना चौक से अवैध अतिक्रमण को साफ किया गया। शनिवार को जैसे ही पालिका कर्मी जेसीबी लेकर मछली बाजार पहुंचे तो वहां पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अतिक्रमण को बचाने का प्रयास किया। कुछ लोगाें ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। नगीना चौक पर चल रहे अवैध रिक्शा स्टैंड को पूरी तरह से हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि लोग अवैध अतिक्रमण को हटाने में पालिका का सहयोग करें। ईओ का कहना है कि पंजाबी बाजार, बड़ी मंडी, जैतरा रेलवे फाटक, मुख्य बाजार, भगत सिंह, खारी कुआं, पुराना धामपुर, शेरकोट चुंगी आदि सभी स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें