फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
नजीबाबाद के जुल्फकारपुर गढ़ी में अवैध कॉलोनी निर्माण ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

नजीबाबाद। अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर गरजने लगा है। नजीबाबाद के गांव जुल्फकारपुर गढ़ी में सात हजार वर्गमीटर में निर्मित प्रेमनगर कॉलोनी के निर्माण को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने आधा दर्जन अवैध कॉलोनियां चिह्नित की हैं, जिन्हें आबादी घोषित कराए बिना निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही जिला प्रशासन अवैध निर्माणों की जांच और उन्हें ध्वस्त करने के अभियान में जुट गया है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों की टीम ने नजीबाबाद के कोटद्वार मार्ग स्थित प्रेमनगर कॉलोनी का निर्माण बुलडोजर से जमींदोज करा दिया।
विज्ञापन

गांव जुल्फकारपुर गढ़ी के खसरा नंबर 88 के 5.564 हेक्टेयर भूमि पर प्रेमनगर कॉलोनी निर्माण कार्य चार माह पूर्व शुरू हुआ था। प्रशासन ने बिना नक्शा स्वीकृति और धारा 80 की कार्रवाई बगैर कराए जा रहे निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग के प्रमोद राजपूत, मुकेश राजपूत, कविराज ने पठानपुरा निवासी मो.इस्लाम, मो.फैसल, जाब्तागंज निवासी मो.जहांगीर सहित कई लोगों द्वारा कराए जा रहे प्रेमनगर कॉलोनी निर्माण को धराशायी कराया।
विज्ञापन

आधा दर्जन अवैध कॉलोनी निर्माण चिह्नित
नजीबाबाद। एसडीएम के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र ने नगर के आसपास कई अवैध कॉलोनी निर्माण चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। इनमें गांव मथुरापुरमोर, महावतपुर, आजाद चौक क्षेत्र सहित कई कॉलोनी निर्माण शामिल हैं। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आबादी घोषित किए बिना और नक्शा बनवाए बिना कराए गए सभी निर्माण गिराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें