फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा बजट

विज्ञापन
बिजनौर विवेक कॉलेज के शिक्षक डॉ हितेश शर्मा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा बजट
विज्ञापन

बिजनौर। आम बजट को सभी वर्ग अपने-अपने नजरिए और लाभ के अनुसार देख रहे हैं लेकिन, शिक्षाविदों की राय में बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
सकारात्मक रहा बजट : हितेश शर्मा
विवेक कॉलेज के शिक्षक डॉ. हितेश शर्मा का कहना है कि यह बजट देश की आत्म निर्भरता की ओर सकारात्मक कदम है। नए राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से रोजगार और नए भारत का निर्माण होगा।
विज्ञापन

स्टार्टअप के लिए अच्छा है बजट : रोहित चौधरी
रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन किरतपुर बिजनौर के निदेशक इंजीनियर रोहित चौधरी का कहना है कि भारत सरकार का बजट-2022 विकास और सभी समावेशी कल्याण को ध्यान में रख कर बनाया गया है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया के साथ साथ स्टार्टअप के लिए भी अच्छा बजट है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा : रवीश कुमार
रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन किरतपुर के उपप्राचार्य एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ.रवीश कुमार का कहना है कि बजट में नई बातें ये हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा दिया गया है। क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा दिया गया है। यह बजट बहुत ही संतुलित एवं सभी को संतुष्ट करने वाला बजट है ।

किरतपुर रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के उपप्राचार्य एवं चीफ प्राक्टर डॉ रवीश कुमार।- फोटो : BIJNOR

किरतपुर के रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के निदेशक इंजीनियर रोहित चौधरी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें