सादगी से मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
बिजनौर/नगीना/नूरपुर। बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को लिहाफ वितरित किए गए। जिला अस्पताल में जाकर रोगियों को फल बांटे गए।
एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की दीर्घायु की कामना की गई। बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने मायावती को पुन: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का आह्वान किया। बढ़ापुर विधान सभा के बसपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी आसाद अली ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगीना लोकसभा के सांसद गिरीश चंद, बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर, पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
नगीना में बसपा नेता आसाद अली की ओर से क्षेत्र के 200 जरूरतमंद लोगों को लिहाफ वितरित किए गए। जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर जिला सचिव आरिफ मलिक, दिलीप कुमार, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, जितेंद्र सागर आदि मौजूद रहे। नूरपुर में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हाजी जियाउद्दीन अंसारी ने 500 गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इसरार नबी, जिला सचिव डॉ. शमशाद अली, काके सिंह रवि, पूर्व प्रधान हसुपुरा परम सिंह, बलवंत सिंह, नईम अंसारी, ब्रह्म सिंह, नईम खान, धर्मेंद्र सिंह, सूरज सिंह, संतोष कुमार, शिव चरण सिंह आदि मौजूद रहे।