फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीएससी की टीम ने जीता फ्रेशर कप टूर्नामेंट का मैच

Wed, 08 Oct 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-एनजीआईसी में क्रिकेट मैच में ​खिलाड़ियों से परिचय देते मुख्यअति​थि। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनआईजीसी में आयोजित फ्रेशर कप टूर्नामेंट में बुधवार को बीएससी की टीम ने 16 रनों से मैच जीता।
विज्ञापन

एनआईजीसी के खेल मैदान में फ्रेशर कप के दूसरे दिन पहला क्रिकेट मैच पॉलिटेक्निक और बीएससी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बीएससी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए। सूजल के सर्वाधिक 24 और मो.जुबैर के नौ रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में पॉलिटेक्निक की टीम मात्र 71 रन ही बना सकी और 16 रनों से बीएससी की टीम ने मैच जीत लिया। बीएससी टीम के सूजल ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए। सूजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में कॉलेज की सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच बीकॉम और बीए टीम के बीच खेला गया था। बीकॉम की टीम ने मैच 36 रनों से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेशर कप टूर्नामेंट संयोजक नीरज कुशवाह, अमन कुमार शर्मा और पिंकुर चौधरी और एनआईजीसी क्रिकेट अकादमी से कोच अहमरउद्दीन की देखरेख में आयोजित हुआ। टूर्नामेंट में आयोजकों में प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, प्राचार्या डॉ.शिवानी चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें