फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर जड़ दिया ताला

Wed, 28 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों के धरने को संबोधित करते ‌िश्ाक्ष्ाक नेता दुष्यंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरनास्थल पर बीएसए के नहीं आने से क्षुब्ध हो कर शिक्षकों ने कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। किसी को कार्यालय के भीतर नहीं जाने दिया। धरनास्थल पर मंगलवार को बच्चों को स्कूलों में मिड डे मील खिलाने के उपरांत कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पिरथी की प्रधानाध्यापिका ने शुक्रवार को बीएसए के निरीक्षण के उपरांत बीएसए पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके उपरांत शिक्षकों ने बीएसए से वार्ता करना चाहा, लेकिन शिक्षकों से वार्ता नहीं की। सोमवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। बीएसए के बाहर होने से कोई निर्णय नहीं निकला। मंगलवार को शिक्षकों ने स्कूलों की छुट्टी के उपरांत शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नागेश कुमार, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पुनीत चौधरी, आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन सौरभ चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया।

धरनास्थल पर बीएसए के नहीं आने से क्षुब्ध हो कर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीएसए के आने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को शिक्षक स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील खिलाने के उपरांत बीएसए कार्यालय पर धरने में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अफसर अपना व्यवहार नहीं सुधारेंगे तब तक इस तरह का विराेध रहेगा आैर अध्यापक किसी भी बड़े कदम से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने इस मामले में एकजुट रहने की अपील की और  संघर्ष  जारी रखने काे कहा। महामंत्री प्रशांत चाधरी के संचालन में आयोजित सभा में भूपेंद्र सिंह, सविता रानी, ताजवीर सिंह ,अमित त्यागी, राहुल राठी, अहतेशाम, देवेंद्र शर्मा, गिरीश कुमार, प्रशांत शर्मा, दुष्यंत कुमार, गौरव चौहान आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें