बीएसए के लिपिक का शव मिला
बिजनौर। ईदगाह रोड पर बीएसए कार्यालय के एक लिपिक का शव मिला है। पुलिस हादसे में लिपिक की मौत होना बता रही है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान निवासी दिनेश सैनी बृहस्पतिवार शाम किसी काम से मोहल्ला खत्रियान व बाद में आवास विकास गया था। रात में उसका शव मोहल्ला काजीपाडा में ईदगाह रोड पर पड़ा मिला। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बाइक भी मौके पर खड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक किसी वाहन की चपेट में आकर दिनेश की मौत हुई हैं। परिजनों के मुताबिक दिनेश के मोबाइल पर कॉल करके किसी ने उसे बुलाया था। परिजनों ने उसकी हत्या की आंशका जताई हैं। मृतक अविवाहित था। मृतक आश्रित में उसे लिपिक की नौकरी मिली थी। लिपिक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक अभी तक की जांच में हादसे में लिपिक की मौत होना लग रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है।