फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

Mon, 17 Nov 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव भूतपुरी में रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अंकित (25) पुत्र जसवंत और हरिराज (40) पुत्र ध्यानी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव कब्जे में लिए है
विज्ञापन

गांव शाहपुर जमाल थाना अफजलगढ़ निवासी हरिराज रविवार को अपनी ससुराल के गांव मंदौर गया था। उसका साला अंकित उसे बाइक से छोड़ने अफजलगढ़ दिशा में आ रहा था। रविवार शाम करीब छह बजे रामगंगा पुल से थोड़ा आगे निकलने पर उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अंकित का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें