फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: ब्रिटिश नागरिक बिजनौर में लापता

Thu, 16 Feb 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। ऋषिकेश से लखनऊ के लिए चले एक ब्रिटिश नागरिक नूरपुर में लापता हो गए हैं। विदेशी नागरिक के लापता होने की सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


ब्रिटिश नागरिक श्याम एंड्रीक बटुक (50) बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे किराए की टैक्सी लेकर ऋषिकेश से लखनऊ के लिए चले थे। टैक्सी चालक राजीव शर्मा निवासी ऋषिकेश ने बताया कि शाम के समय वह नूरपुर पहुंचे तो इंडेन पैट्रोल पंप के पास टैक्सी रुकवाकर वह होटल पर खाना खाने चले गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। राजीव शर्मा के अनुसार उसके पास ब्रिटिश नागरिक का कोई फोन नंबर और फोटो नहीं है। उसके पास केवल ट्रैवल एजेंसी की स्लिप और उनका पासपोर्ट नंबर है। श्याम एंड्रीक बटुक अंग्रेजी में बात करते हैं। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें