फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चंदक नहर शाखा पर बनेगा पुल, शासन से मिली स्वीकृति

विज्ञापन
नांगलसोती में  क्षतिग्रस्त चंदक नहर शाखा का पुल। (स्रोत-संवाद) - फोटो : स्रोत परिजन
विज्ञापन
अरविंद कुमार
विज्ञापन

नांगलसोती। बरकातपुर चीनी मिल के निकट चंदक नहर शाखा पर जल्द पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी। नांगलसोती क्षेत्र के बरकातपुर-पूंडरीकला संपर्क मार्ग से सबलपुर बीतरा, पुंडरी खुर्द, बरकातपुर, पूंडरीकला आदि गांव जुड़े हैं। संपर्क मार्ग के बीच चंदक नहर शाखा का पुल भी बना है। क्षमता से अधिक वजन के वाहन गुजरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरकातपुर चीनी मिल प्रशासन की ओर से पुल के नीचे लोहे के गाटर भी लगाए गए थे, जिससे पुल पर भारी वाहनों का आवागमन हो रहा था। लंबे समय से ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर जिला पंचायत सदस्य पति और किसान नेता दिगंबर सिंह के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुल निर्माण के लिए सर्वे किया था।
विज्ञापन

किसान नेता दिगंबर सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल नौ जनवरी को लखनऊ में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव जेएस नवीन से मिला था। उन्होंने पुल निर्माण को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें