फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शादी में दुल्हन के चचेरे भाई को लगी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडावर। किसी बात लेकर शादी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद दुल्हन का चचेरा भाई गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस प्रथम दृष्टया खुद के तमंचे से गोली लगना मान रही है। फिलहाल घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम मंडावर के एक बैंक्वेट हॉल में पूरन सिंह की बेटी की बरात धामपुर से पहुंची। चढ़त के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई सौरभ पुत्र अनिल की बराती युवकों से कहासुनी हो गई। हालांकि लोगों ने मामले को शांत कर दिया। बाद में अचानक से तमंचे से चली गोली सौरभ के कूल्हे को छूकर नीचे की ओर निकल गई। जिसमें वह घायल हो गया। लड़की पक्ष को लगा कि बरातियों ने हमला किया है। बताया गया कि सौरभ भी एक तमंचा लेकर घूम रहा था। लोगों का कहना है कि चढ़त के दौरान भी बरात में शामिल कई युवक तमंचा लहराते हुए डांस कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें