फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निकाह से पहले दुल्हन का इन्कार, दोनों पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नगर के एक बैंक्वेट हॉल में निकाह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने अचानक निकाह करने से इन्कार कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दूल्हे की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नसीरपुर की युवती का निकाह नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवक से होना तय हुआ था। नियत तिथि पर बुधवार की रात बरात नगर के एक बैंक्वेट हॉल में आई थी। बताया गया कि खाने के बाद निकाह की रस्म शुरू होने ही वाली थी कि दुल्हन ने निकाह से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से सभी सकते में आ गए और खुशी का माहौल तनाव में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। विवाद में कई लोगों को मामूली चोटें आईं। साथ ही दूल्हे की कार के शीशे टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया। देर शाम तक कुछ लोग समझौते के प्रयास में जुटे थे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। दूल्हा-दुल्हन फुफेरे-ममेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें