फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी गांव में फिर घुसा पानी

Sun, 14 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम ब्रह्मपुरी में भरा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पहाड़ों पर बारिश एक बार फिर तटीय गांव वालों के लिए मुसीबत बनने लगी है। बारिश से गंगा और मालन का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। गांव ब्रह्मपुरी में गंगा का पानी दो  से तीन फीट तक भर गया है। रावली के रपटे पर भी पानी चलने लगा है। हालांकि गांव कुंदनपुर के पास तटबंध बनाए जाने से गांव वालों को कटान से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव ब्रह्मपुरी में एक फीट तक पानी भरा था। शुक्रवार रात को पानी बढ़कर दो से तीन फीट तक हो गया। गांव में कई घरों में भी पानी भर गया है। 
पानी भरने से गांव वालों को अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रावली व सुक्खापुर की ओर जाने वाले रावली के रपटे पर भी मालन का पानी एक फीट तक चलने लगा है। गांव कुंदनपुर 15 साल पुराना क्षतिग्रस्त स्टड हटाने से गंगा की धारा गांव की ओर न मुड़कर सीधी हो गई है। गंगा किनारे बनाए जा रहे बल्ली के तटबंध की कुछ बल्ली शुक्रवार रात को गिर गईं, लेकिन मजदूरों ने उनको शनिवार सुबह फिर से गाड़कर उनके बीच में रेत की बोरी रख दी हैं। तटबंध बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में 1.20 लाख क्यूसेक पानी चल  रहा है। अभी पानी बढ़ने           का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें