फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में महिलाओं को ले जाने पर दावत का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात में महिलाओं को ले जाने पर दावत का बहिष्कार
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। बिरादरी की बैठक में शादी-निकाह के रिवाज एवं फिजूल खर्ची पर लगा प्रतिबंध दूसरे दिन ही टूट गया। एक व्यक्ति के बेटे की बरात में 40 महिलाएं ले जाने के विरोध में बिरादरी ने वलीमे की दावत का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता कारी मुबीन कुरैशी ने बताया कि बिरादरी ने डीजे, अतिशबाजी, चढ़त, मंढा तथा महिलाओं के बरात में जाने पर प्रतिबंध लगाकर अपेक्षा की थी कि बिरादरी द्वारा समाज के हित में लिए निर्णय का सम्मान किया जाएगा। अभी निर्णय को दो दिन भी नहीं गुजरे थे कि एक व्यक्ति अपने पुत्र की बरात में 40 महिलाओं को साथ ले गया। इस पर बिरादरी के लोग नाराज हो गए तथा उन्होंने वलीमे की दावत का बहिष्कार कर दिया। मुबीन कुरैशी ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने खानदान वालों के घरों पर खाना पहुंचाया, किंतु सभी ने बिरादरी के निर्णय को स्वीकार करते हुए वलीमे का खाना लौटा दिया। कहा गया कि समिति द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर सख्ती से अमल कराया जाएगा तथा प्रतिबंध तोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें