उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह नहटौर थानाक्षेत्र में ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने के दौरान दो युवको के बीच रंजिश को लेकर एक युवक पर दूसरे युवक ने अपने परिवार के लोगो के साथ धारदार हथियारो से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
गांव फुलसंदी मे अमित कुमार व शिवम कुमार ओला पार्टी मोबाइल गेम खेलते थे। बताया जाता है कि मोबाइल गेम खेलने के दौरान वह आपस मे जुड़ जाते थे। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व उनमे आपस मे गाली गलौज हो गई थी। इसी को लेकर रंजिश चली आ रही थी।
शनिवार की रात को अमित गांव के तिराहे पर खड़ा था। शिवम पक्ष ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर धारदार हथियारो से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मे पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
मृतक अमित का पिता थाना कोतवाली देहात मे होमगार्ड है। नहटौर थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद रंजिश का आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हर पहलू की जांच होगी। हत्यारोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।