फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ना का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। दहेज कम लाने पर मजदूर पेशा परिवार की दो सगी बहनों को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। दोनों बहने अपने परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाने सीओ कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव सिकंदरपुर बसी निवासी हेमराज की दो पुत्रियां पूजा और स्वाति का विवाह जसपुर में दो सगे भाइयों से दो वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिता हेमराज ने बताया कि दो दिन पूर्व दोनों बहनों को सांस ससुर और उनके पति ने बुुरी तरह पीटा। हेमराज का आरोप है कि एक पुत्री के एक वर्ष के पुत्र और दूसरी पुत्री की डेढ़ वर्ष की पुत्री को छीन कर दोनों को घर से निकाल दिया। पिता ने सीओ कार्यालय को तहरीर सौंप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें