फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रविदास जयंती के अखाड़े पर हुआ विवाद दो पक्षों में पथराव, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
किरतपुर के गांव शेखपुरा लाला में दो पक्षों में पथराव के बाद छत पर बिखरे पत्थर दिखाती महिला। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर/धामपुर। गांव शेखपुरा लाला में मंगलवार की रात रविदास जयंती के उपलक्ष्य में खेले जा रहे अखाड़े में शोर शराबे पर दूसरी बिरादरी के कुछ लोगों ने विरोध जताया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पथराव शुरू हो गया। इसमें दो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। किरतपुर पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। एक पक्ष के दो युवकों को थाने ले गई। बुधवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भी गांव का दौरा किया।
गांव शेखपुरा लाला में मंगलवार की रात रविदास धर्मशाला पर अनुसूचित समाज के सैकड़ों जमा थे। सीाी जयंती से पूर्व अखाड़े की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इनमें शामिल कुछ युवक अभद्रभाषा एवं गाली गलौज कर रहे थे। इन्हें आसपास रहने वाले दूसरे समाज के युवकों ने समझाने का प्रयास किया तो इनके घरों पर ही पथराव शुरू हो गया। जाट समाज के लोगों ने घरों पर पथराव की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और मौके से दो युवकों को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन

बुधवार को गांव रविदास जुलूस में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में ही जुलूस निकाला गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। जिलाधिकारी जसप्रीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उपजिलाधिकारी विजय शंकर,तहसीलदार अमित कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक ने गांव पहुंचकर व्यवस्था का जायज़ा लिया।
विज्ञापन

उधर, धामपुर के ग्राम बक्शनपुर में रविदास शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा विवाद को समाप्त कराया। पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें