फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण को पालना झूला पूजन कर श्रद्वालुओं ने की सुख समृद्वि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मे कन्हाई, नंद के घर खुशियां छाईं
विज्ञापन

धामपुर। कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर क्षेत्र के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया। रंगीन बल्बों की रोशनी में मंदिर जगमगा उठे। भगवान श्री कृष्ण को पालने में झूला झुलाकर पूजन किया। सुख समृद्धि की कामना की। जगह-जगह झांकियां सजाई गईं।
मोहल्ला साहूवान स्थित श्री राम मंदिर, पंजाबी कॉलोनी, शिव मंदिर, कालियावाला मंदिर, टीचर्स कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, गन्ना समिति स्थित शिव मंदिर, मुहल्ला लोहियान स्थित शिव मंदिरों को सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण को पालना में सुशोभित कर झूला झुलाया गया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पालिका के अधिकारियों की टीम के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि पथ प्रकाश व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। मध्यरात्रि तक घंटे घड़ियाल बजते रहे।
विज्ञापन

उधर श्री बालाजी मंदिर मेन मार्केट धामपुर में प्रभु राधा कृष्ण भगवान का श्रंगार किया गया। मंदिर के महंत डा. अमित गिरी ने मुख्य यजमान लक्ष्मीनारायण अग्रवाल से विधि विधान के साथ राधा कृष्ण को वस्त्र व फूलों से सुशोभित कराया। बाद में प्रभु की आरती की गई। भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में राधा कृष्ण, शिव पार्वती, सुदामा, बाल रूप हनुमान आदि झांकियों ने रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूनम गिरी, स्नेहा गिरी, आदित्य गिरी, जतिन गिरी, आकाश जोशी, देविका रानी, वैभव देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर रामडोल बना की पूजा
शेरकोट। नगर व देहात क्षेत्र में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्राम हादकपुर के प्राचीन सिद्धपीठ स्थल ,मां तारा देवी आश्रम को बेहतर ढंग से सजाया गया। उमरपुर आशा में शिवालय को पंडित सुनील कुमार ने रामडोल बनाकर सजाया। ग्राम पालकी में पुरोहित पंडित सतीश चंद शर्मा ने, हाफिजाबाद में पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने घर पर ही रामडोल बना पूजा की। सभी ने श्री कृष्ण झांकी के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें