फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
नजीबाबाद के शिवशक्ति धाम मंदिर पर श्रीकृष्ण पूजन करती महिला। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सादगी के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। गीता भवन मंदिर, शिवशक्ति धाम सहित विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। सीकेआई चौराहा स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर, मोहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर तथा नगर के विभिन्न मंदिरों में भवगन श्रीकृष्ण का पालना सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पालने को झुलाकर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
गीता भवन मंदिर पर मंदिर कमेटी की ओर से इस बार जुलूस नहीं निकाला गया। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं को दूध और गंगाजल से स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए गए। श्रद्धालुओं की ओर से पालने में श्रीकृष्ण की प्रतिमा को रखकर चौलाई के लड्डू, फल-फूल, दीप, तुलसी पत्र आदि के साथ पूजन कर भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के अग्रदूत हैं। श्रीमद्भागवत गीता में ज्ञान योग, कर्म योग, भक्ति योग द्वारा संपूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी संदेश भगवान श्रीकृष्ण के माध्यम से दिए गए हैं। महिला मंडल की ओर से श्रीकृष्ण भजन गाए गए। इस अवसर पर कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, ओमपाल, हरीश, सुनील शर्मा, राज भटनागर आदि उपस्थित रहे।

मंडावली में बाल गोपाल का पूजन करते बच्चे।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के गीता भवन मंदिर में बाल गोपाल को पालने में झुलाते श्रद्घालु।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें