फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरथ सिंह से सीमावर्ती ग्रामीणों को बड़ी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीरथ सिंह से सीमावर्ती ग्रामीणों को बड़ी उम्मीद
विज्ञापन

कालागढ़। क्षेत्रीय सांसद तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर सीमावर्ती गांवों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों को गांवों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। गांव में निवास कर रहे मुख्यमंत्री के भाई मंगल सिंह नेगी के घर में गांव के लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के भाई मंगल सिंह नेगी मीरापुर नॉर्थ गांव में निवास करते हैं। शुक्रवार दोपहर उनके निवास पर बधाई देने वाले ग्रामीणों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने मंगल सिंह से गढ़वाल एवं कुमाऊं मार्ग को जोड़ने वाली सड़क कंडी रोड को खोले जाने की मांग उठाई। वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह मयाल ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास की ओर अग्रसर होगा। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद जनता के बीच अपने व्यवहार एवं कार्यों के कारण लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर आनंद सिंह बिष्ट, सतेंद्री देवी, निरवैल सिंह, जसवंत सिंह, संजय शर्मा, अंजलि नेगी आदि ने विचार रखे। कालागढ़ में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी, दीपक मैंदोला, अशोक चौहान, आकाश गोयल, सीपी सिंह आदि ने मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें