फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महाकुंभ जाने के लिए बसों की बुकिंग कराएं

Sat, 11 Jan 2025 05:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रयागराज में इस साल भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ में जाने के लिए परिवहन निगम ने नई पहल शुरू की है।
विज्ञापन

महाकुंभ में जाने के लिए यात्री रोडवेज बसों की पहले ही बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
महाकुंभ मेले के लिए रोडवेज बसों को ग्राम प्रधान, यात्री अपने समूह के लिए बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग स्थल से गंतव्य स्थल, प्रयागराज तक एवं वापसी के लिए 50 यात्रियों की बुकिंग करा सकते हैं।
ऐसे करने पर दो यात्रियों को बिना किराया यात्रा कराई जाएगी। योजना के बारे में यात्रियों को बताया जा रहा है। साथ ही ग्राम प्रधान, बीडीओ, स्थानीय स्कूल, कॉलेज, तहसील, ब्लॉक, वार्ड स्तर पर योजना का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि अभी से बसों की बुकिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि महाकुंभ जाने के लिए यात्री अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं। जिससे उनकी यात्रा सुलभ हो जाएगी। अग्रिम बुकिंग के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संवाद

फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें