मोदीपुरम/दौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर सोमवार रात भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करदूसरी ओर जा रही बोलेरो पर जा पलटी। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ने के साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल होगए। जिनमें बिजनौर निवासी दो लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिसने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
यह हादसा हाईवे पर आईएचएम कॉलेज के सामने रात करीब 8:15 बजे हुआ। दौराला निवासी अंकुर अपनी स्विफ्टकार से मोदीपुरम आ रहा था। अचानक वह कार से नियंत्रणखो बैठा और कार डिवाडर पार करते हुए दूसरी तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी पर जा पलटी। हादसे में अंकुर के अलावा बोलेरो में सवार बिजनौर जनपद के गांव बेहरकी निवासी विजय पाल, विपिन, सूरज और मुखियानिवासी सिसौना गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी घायल फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पहले टोल की एंबुलेंस और फिर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। टोल कर्मियों ने राहगीरों की मदद से बोलेरो सवार लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला और आनन-फानन में मोदीपुरमके अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दौराला परशुराम ने बताया कि इस हादसे में विपिन (33) पुत्र अमरपाल निवासी गांव बेहरकी, बिजनौर और सूरज (34) पुत्र लाखन निवासी मारकपुर बिजनौर की मौत हो गई। अन्य तीनों भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। परिजनों में कोहराम मचा है।
अस्पताल से ही लौट रहे थे बिजनौर
मोदीपुरम। बिजनौर निवासी विपिन, सूरज, विजयपाल, मुखिया बाईपास स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर वापस बिजनौर जा रहे थे। उन्हें खुद भी नहीं पता था कि रास्ते में जाते हुए उनके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। स्विफ्ट कार सवार की अनियंत्रित कार उनकी बोलेरो पर आकर पलट जाएगी और बड़ा हादसा हो जाएगा।
हाईवे पर मची चीख पुकार
हाईवे पर हुए हादसे के बाद दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। बुरी तरह क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पहचाना तक नहीं जा रहा था। वाहनों में फंसने से घायलों में चीखपुकार मची हुई थी। जिस पर राहगीरों ने मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। घायलों में बुजुर्ग विजयपाल सिंह ही थोड़ा होश में था। उसने ही अस्पताल में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बोलेरो में सवार लोगों के परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर दौराला परशुराम का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।