फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर मिल में हुआ बॉयलर पूजन

Sat, 14 Oct 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर शुगर मिल में बॉयलर पूजन करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में बिजनौर शुगर मिल में शुक्रवार को विधि विधान से बॉयलर पूजन किया गया। पंडित अमरीश शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर हवन संपन्न कराया। मुख्य यजमान जीएम टेकभनीकल चारु कोहरवाल रहे।
विज्ञापन

   कर्मचारियों को प्रसाद के साथ-साथ दीपावली का बोनस भी वितरित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने बताया कि इस बार मिल में 40 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। केन यार्ड में किसानों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में ही गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। मिल की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान वेब ग्रुप के बीपी पावर प्लांट वीवीआर रेड्डी, मुख्य प्रधान जीआर तनेजा, डीजीएम प्रोडक्शन उत्तम सिंह, एसएस गर्ग, उमेश प्रताप शुक्ला, राहुल चौधरी, विपिन कुमार, भगत सिंह, आशीष कुमार, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें