नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव शहजादपुर निवासी ट्रैक्टर मैकेनिक इरफान अहमद का शव बुधवार को गंगा नदी में मिला। इरफान दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव शहजादपुर निवासी 45 वर्षीय इरफान की जीतपुर बस स्टैंड पर ट्रैक्टर मैकेनिक की दुकान थी। सोमवार को इरफान उत्तराखंड के रंजीतपुर में एक कार्यक्रम में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की दोपहर इरफान का शव गंगा नदी में मिला। परिजन गंगा नदी में डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। इरफान की पुत्री की अगले माह शादी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन उसकी मौत से खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि शव मिलने की सूचना नहीं मिली।