फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन पूर्व लापता का शव मिला, खुदकशी करने की आंशका

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर-नहटौर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास गन्ने के खेत में 15 दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला हैं। मृतक के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को चांदपुर नहटौर रोड पर खेड़की रेलवे क्रासिंग के पास गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का पता गन्ने के खेत में गन्ना छोल रहे मजदूरों को गंध आने से चला। मजदूरों ने खेत में शव पड़े होने की जानकारी खेत मालिक को दी। खेत मालिक से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। कोतवाली निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल व जेब में मिली कुछ पर्चियों से शव की पहचान कोतवाली देहात के गांव पीपलसाना निवासी विजयपाल सिंह (55) पुत्र गम्भीर सिंह के रूप में हुई है। कोई जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका है। पोटस्मार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत का सही पता चलेगा। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक 15 दिन पूर्व घर से लापता था। मृतक शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें