फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाग में फंदे से लटका मिला जेसीबी चालक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 14 Oct 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
झालू-नहटौर रोड पर मक्का वाले तालाब के पास आम के बाग में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने पर बाद जम - फोटो : बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की लाइट एवं झालरें। संवाद
विज्ञापन
झालू। गांव रुकनपुर नंगला के शेखर (25) पुत्र चंद्रप्रकाश का शव सोमवार की सुबह झालू के पास आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पास में ही शराब का एक पव्वा और पानी की बोतल भी पड़ी मिली। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है। अब मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि शेखर उत्तराखंड में रहकर मजदूरी किया करता था जोकि कुछ दिन पहले ही गांव लौट आया और नजीबाबाद में जेसीबी चलाने का काम करने लगा। रविवार सुबह शेखर काम पर जाने के लिए घर से निकला लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद सोमवार सुबह राहगीरों ने झालू-नहटौर रोड स्थित मक्का वाले तालाब के पास एक आम के बाग में उसका शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची।
परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई। बताया कि शेखर अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सीओ गौतम राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति साफ हो जाएगी।

झालू-नहटौर रोड पर मक्का वाले तालाब के पास आम के बाग में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने पर बाद जम- फोटो : बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की लाइट एवं झालरें। संवाद

झालू-नहटौर रोड पर मक्का वाले तालाब के पास आम के बाग में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने पर बाद जम- फोटो : बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की लाइट एवं झालरें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें