धामपुर। जैतरा रेलवे फाटक के पास 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर नील जैसे निशान हैं, लेकिन कोई जख्म नहीं है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे किसी सवारी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई हो। मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है। जिस पर बिहार प्रदेश निवासी मांझी लिखा है। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद