फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मां और दो बेटियों के शव सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली मां गुलफ्सा, बेटियों अनादिया व अलिशा उर्फ खुशी के शव गांव के कब्रिस्तान में एक साथ दफन हुए तो सबकी आंखें नम हो गई। परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातम छाया रहा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
नसीरपुर निवासी सुल्तान अपनी पत्नी गुलअफ्सा, पुत्री अनादिया व अलीशा उर्फ खुशी, पुत्र शाद, बहन चांद बानो और भांजी अदिबा को साथ लेकर नजीबाबाद में मेला देखने गया था। रात्रि में लौटते वक्त नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन

हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलफ्सा, दोनों पुत्रियों अनादिया व अलीशा उर्फ खुशी और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई थी जबकि सुल्तान, उसका पुत्र शाद और भांजी आदिबा घायल हो गए थे। शनिवार देर शाम उनके शव गांव पहुंचने पर गांव में मातम छा गया।
रविवार को 11 बजे जनाजे की नमाज के बाद गांव के कदीमी कब्रिस्तान में तीनों के शवों को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया। तीन शवों को एक साथ कब्रों में दफन करते वक्त सबकी आंखें नम हो गईं।
मां गुलफ्सा और आठ दिन की बेटी अनादिया के शव को एक ही जनाजे में रखकर कब्रिस्तान ले जाया गया। सात वर्षीय अलीशा के शव को अलग जनाजे में रखा गया था। तीनों की कब्रे बराबर में ही बनाई गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुल्तान की बहन चांद बानो के शव को उसके ससुराल वाले पोस्टमार्टम के बाद उत्तराखंड के जनपद कोटद्वार ले गए थे, जहां रात में ही उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया था। एक ही परिवार के चार लोगों की माैत से गांव में मातम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें