फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 21 कालेज में परीक्षक इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा लेने नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने की 31 तक प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की घोषणा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड के 21 कॉलेज में परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा लेने नहीं आए। बोर्ड ने 31 जनवरी तक परीक्षा कराने की घोषणा की है। प्रयोगात्मक परीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड से होगी। उधर, बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को परीक्षा का मौका दिया है।
जिले में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा का राउंड एक जनवरी से 15 जनवरी तक चला था। बोर्ड से प्रयोगात्मक परीक्षकों की नियुक्ति होती है। जिले में 21 माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा लेने नहीं आए। इसको लेकर छात्रों में बेचैनी थी। छात्र इस बात से डरे थे कि उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा लिखित परीक्षा के बाद न चली जाए। इससे छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं पर असर पड़सकता है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड ने 31 जनवरी तक इंटरमीडिएट के इन छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की घोषणा कर दी है। जिले के 21 विद्यालयों में बोर्ड से नियुक्त परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा लेंने आएंगे। परीक्षक विद्यालयों को परीक्षा का प्रोग्राम भेजेंगे। संबंधित विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के बारे में छात्रों को बता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 से
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले में इंटरमीडिएट के जो छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित थे, बोर्ड ने उनको प्रयोगात्मक परीक्षा देने का मौका दिया है। जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा के अनुसार जिले के इंटरमीडिएट कालेज की वंचित छात्रों की रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, भौतिक विज्ञान, गृहविज्ञान, तथा आशुलिपि व टंकण की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 से 31 जनवरी तक जीजीआईसी बिजनौर में होगी। जीआईसी प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र के अनुसार बाकी विषयों की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा जीआईसी बिजनौर में 27 से 31 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें