फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पनीर में मिलावट के काले कारोबार की नीला रंग देगा गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दीपावली को लेकर बाजार में रौनक है। मिठाई खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा है। मिठाई की मांग बढ़ने पर मिलावट का खेल भी तेजी चल रहा है। ऐसे में खाद्य विभाग ग्राहकों को मिलावटी युक्त खाद्य पदार्थ पहचानने के तरीके बता रहा है। पनीर में स्टार्च (मैदा, अरारोट या सिंथेटिक मावा) की मिलावट हुई तो आयोडीन टिंक्चर मिलाने पर उसका रंग नीला हो जाएगा।
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर दुकानदारों ने पहले ही बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार कर ली हैं। खपत अधिक होने पर मिलावट भी बढ़ रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। भले ही खाद्य विभाग त्योहार से पहले नमूने लेता है, लेकिन इनकी रिपोर्ट करीब तीन माह बाद आती है। इसलिए, ग्राहक खुद ही मिलावटी खाद्य सामग्री की पहचान कर सकते हैं। घर बैठे ही ग्राहक रंग, गुणवत्ता देखकर शुद्धता का पता लगा सकते हैं।

दूध में मिलावट का ऐसे करें पता
दूध में सिंथेटिक दूध की मिलावट हो सकती है। इसकी पहचान है सिंथेटिक दूध का स्वाद कड़वा होता है। दूध में मिलावट होगी तो उंगलियों पर रगड़ने पर साबुन जैसा लिसलिसापन प्रतीत होगा।
विज्ञापन


काली मिर्च, लौंग की शुद्धता की पहचान
काली मिर्च, लौंग मिनरल ऑयल की पर्त से ढका हुआ है। कालीमिर्च में अगर, मिनरल ऑयल की मिलावट की गई तो उसमें से मिट्टी के तेल की गंध आएगी।

लाल मिर्च में ईंट चूरा, नमक चूरा, टेलकम पाउडर की मिलावट
एक गिलास में पानी लेकर उसमें एक चम्मच लाल मिर्च का पाउडर मिला दें, उसके अवशेष को रगड़ने पर अगर खुरदुरापन प्रतीत होता है तो लाल मिर्च में ईंट के पाउडर या रेत की मिलावट है। वहीं, सफेद अवशेष को रगड़ने पर साबुन जैसा मुलायम एवं लिसलिसापन प्रतीत होने पर उसे सोपस्टोन की मिलावट की गई है।

लौंग की शुद्धता ऐसे परखें
खोखली लौंग को उनके छोटे और सिकुड़न भरे आकार से आसानी से पहचान सकते हैं। खोखली लौंग में शुद्ध लौंग की तीखी गंध का आभास कुछ कम प्रतीत होता है।

चीनी में यूरिया की मिलावट का करें पता
हथेली पर थोड़ी सी चीनी लेकर रगड़ें और उसे सूंघें। अगर, चीनी में यूरिया की मिलावट की गई है तो उसमें से अमोनिया की गंध आएगी। साथ ही पानी में एक चम्मच चीनी डाली जाए और उसे मिलावट हुई तो अमोनिया की गंध आएगी।

गेहूं, चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ, चना में मिलावट
करनॅल बंट काफी हल्का धुंधले व काले रंग का होता है। गेहूं, चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ, चना में करनॅल बंट में इसकी मिलावट होने पर इसमें सड़ी हुई मछली की गंध आती है।

आटे में मैदा की मिलावट
बचे हुए आटे से जब आटा गूंथा जाता है तो उसे गूंथने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। साधारण आटे से बनी रोटियां स्वाद में मीठी होती है, जबकि, मिलावटी आटे की रोटियों का स्वाद फीका या बेस्वाद लगता है।

साबूदाने में रेत या टेलकम की मिलावट
थोड़े साबूदाने को लेकर चबाएं, उसमें मिलावट होगी तो उसका स्वाद रेतीला होगा।

मसाले में साधारण नमक की मिलावट का ऐसे पता करें
सबसे पहले पिसे मसालों को चख कर देखें। अगर, इसमें नमक मिला है तो इनका स्वाद नमकीन होगा।

मिठाइयों की शुद्धता ऐसे परखें
चीनी को चख कर देखें, कृत्रिम चीनी का स्वाद जीभ में देर तक बना रहता और कुछ कड़वा लगता है। इसका पता तभी चलता है जब चीनी के साथ कृत्रिम चीनी मिली हो।

सभी लोग घरेलू तरीकों से खाद्य सामग्री में मिलावट का पता कर सकते हैं। सभी लोगों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ग्राहकों को मिलावट के तरीके बताए जा रहे हैं। तरीके पता होने पर ग्राहक आसानी से मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान कर सकेंगे।
विज्ञापन

....नादिर अली, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें