फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिले खून से सने मोर के पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में मिले खून से सने मोर के पंख
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। रजनीश प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज के निकट एक आम के बाग में खून से सने मोर के पंख मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीण मोर का किसी शिकारी व्यक्ति द्वारा शिकार करने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मोर के मामले में जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रजनीश प्रताप सिंह महाविद्यालय के निकट एक आम का बाग है। कुछ लोग बाग से होकर गुजर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार बाग में मोर के अनगिनत पंख जो रक्त से सने थे, पडे़ मिले। मौके पर घासफूस में खून के छींटे भी पड़े हुए थे। लोगों ने घायल मोर या उसके मृत शरीर को काफी तलाशा, लेकिन सुराग नहीं मिल सका। कुछ लोग किसी जंगली जानवर द्वारा मोर पर हमला कर उसे मारने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बाग के रखवाले से गड्ढा खोदवाकर जमीन में मोर के पंखों को दफन करवा दिया। उधर, अम्हेड़ा चौकी प्रभारी दरोगा रामवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला मोर पर किसी जंगली जानवर द्वारा हमला करने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें