फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकी में विश्वपटल पर चमकना चाहती है पलक

विज्ञापन
विज्ञापन
गायकी में विश्वपटल पर चमकना चाहती है पलक
विज्ञापन

धामपुर। मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा पलक कौशिक ने गायकी के क्षेत्र में धूम मचा रखी है। लोग पलक की गायकी के दीवाने हो गए। यूट्यूब पर जबरदस्त लाइक कर उसके मनोबल को बढ़ाया जा रहा है। पलक कौशिक ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता और संगीत शिक्षक को दिया है।
अलावलपुर निवासी जूनियर हाईस्कूल शेरकोट में कार्यरत शिक्षिका करुणा शर्मा की पुत्री पलक कौशिक प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं की छात्रा है। करुणा शर्मा ने बताया कि दो बच्चों में छोटी पलक कौशिक को चार वर्ष से ही गायकी का शौक लगा। पलक बताती हैं कि गायकी की प्रेरणा मां करुणा शर्मा से मिली है। अगर उनके रिश्तेदारी में या गली मोहल्ले में कहीं मां भगवती का जागरण होता है तो वह भजन भी प्रस्तुत करती हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाले प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। हाल में महाराष्ट्र सरकार की ओर से पलक कौशिक को गायकी में अवार्ड प्राप्त हुआ है। मंडल स्तर पर अब तक कई अवार्ड हासिल कर चुकी है। पलक कौशिक का कहना है कि उसका लक्ष्य केवल गायकी के क्षेत्र में देश में धमाल मचाना है। वह पुष्पेंद्र कुमार से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही है। पलक के पिता भावेश शर्मा कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक की दादी प्राइमरी स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। पलक बताती हैं कि उसके गायकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए परिवार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वह चाहती हैं कि गायकी के क्षेत्र में अपने माता पिता के नाम विश्व पटल पर चमकाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें