फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल कारखाने को मिला बाजार, 800 कंबल संस्थाओं ने खरीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबल कारखाने को मिला बाजार, 800 कंबल संस्थाओं ने खरीदे
विज्ञापन

नजीबाबाद। कंबल कारखाना जीर्णोद्धार के बाद कारखाने में तैयार कंबलों की मांग बढ़ रही है। सहारनपुर, रामपुर सहित कई क्षेत्रों से संस्थाओं ने खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से कारखाने में तैयार 800 कंबलों की खरीद की है।
खादी ग्रामोद्योग विभाग से संबद्ध नजीबाबाद के कंबल कारखाने में गत वर्ष कारखाना जीर्णोद्धार के साथ कंबल निर्माण का काम शुरू हुआ था। प्रबंधक राम कवांर के निर्देशन में कंबल कारखाना ने 2024 कंबलों का निर्माण किया। कुछ कंबलों की बिक्री पूर्व में कारखाने द्वारा की जा चुकी है।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक नवनीत सहगल के अथक प्रयासों के बाद कंबल कारखाने को बाजार मिला। कारखाने में तैयार रखे 800 कंबलों का हाल ही में ऑर्डर मिला है। कारखाना प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम सहारनपुर ने 400, पंचाल ग्रामोद्योग संस्थान सहारनपुर ने 100, नगीना ग्रामोद्योग विकास संस्थान ने 200, विकास मंडल बुढ़नपुर बिजनौर और खादी संस्थान रामपुर ने 50-50 कंबल खरीदे हैं।
विज्ञापन

कंबल कारखाने के पास वर्तमान में धागा उपलब्ध न होने की वजह से करीब एक माह से कंबल निर्माण रूका हुआ है। कंबल कारखाने में 127 तैयार कंबल वर्तमान में उपलब्ध होने की स्थिति को देखते हुए कारखाना प्रबंधक ने कारखाने को जल्द धागा उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। खादी ग्रामोद्योग विभाग ने कंबल कारखाने के स्टाफ में बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें