फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ब्लैकमेल कर छात्रा का किया शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र की एक स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने गैर समुदाय के गांव निवासी युवक पर अश्लील फोटो और वीडियो करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी फोन रिसीव न करने पर उसके भाई और पिता की हत्या कराने की धमकी भी देता था। मामले को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

भाजपा नेता सीपी सिंह, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक प्रताड़ित किया तथा उसका शारीरिक शोषण किया। छात्रा के अनुसार, आरोपी लगातार उसे फोन कर परेशान करता था। यदि वह फोन रिसीव नहीं करती थी तो अन्य लोगों के माध्यम से यह धमकी दिलाई जाती थी कि उसके भाई और पिता की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। मामला गैर समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। भाजपा नेता सीपी सिंह, ग्राम प्रधान, पीड़िता और उसके परिजनों समेत दर्जनों लोग स्योहारा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद से आरोपी युवक गांव से भाग गया। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें