फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले धन से हो कर्ज माफ : जयंत

Tue, 22 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के गांव माड़ी में रालोद की पदयात्रा में शामिल राष्ट्रीय महासचिव जयंती चौधरी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में हीमपुरदीपा में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि बैंकों में जमा होने वाले काले धन पर किसानों का हक है। इस पैसे से किसानों और गरीबों का कर्जा माफ होना चाहिए। इसके लिए जल्दी ही जंतर मंतर पर हुंकार भरी जाएगी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना व केंद्र सरकार की जन-धन योजना में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों के गन्ना मूल्य में नाममात्र की वृद्धि की गई है। केवल रालोद ही प्रदेश का विकास कर सकती है।
सोमवार को गांव माड़ी में आयोजित जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में जो धन जमा हुआ है वह बड़े लोगों का है। किसान के पास तो पैसा है ही नहीं। किसान को तो उसके गन्ने का भुगतान भी साल भर बाद दिया जाता है, तब तक किसान कर्जा लेकर अपना खर्च चलाता है। कहा कि गन्ना मूल्य में भी नाममात्र की वृद्धि की गई है। किसान हित के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। जयंत चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बजाय अवैध धंधों को बंद किया जाना चाहिए, जहां से काला धन आता है। जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर इतना गिर गया है कि अगर यूपी से डिग्री लेकर कोई विद्यार्थी कहीं जाता है, तो उसको संदेह से देखा जाता है। प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला है। आधार कार्ड बनाने में भी घपला किया जा रहा है। चौधरी चरणसिंह के संस्कारों के आधार पर सरकार चलनी चाहिए। कहा कि समाजवादी पेंशन योजना और जन धन योजना का लाभ चहेतों को दिया जा रहा है।
 बैंकों में जमा होने वाले काले धन पर किसानों और गरीबों का हक है। इस पैसे से इनका कर्जा माफ होना चाहिए। पूर्व मंत्री योगराज ने कहा कि माया, मोदी और मुलायम आपस में ही उलझ जाएंगे। उन्होंने जनता से रालोद का साथ देने की बात कही। इससे पहले, जयंत चौधरी ढाई बजे गांव हीमपुरदीपा में सुरेंद्र निंदना के घर पहुंचे और वहां से पदयात्रा शुरू की। हीमपुरदीपा, रतनपुर खुर्द, जोगीऔंधा,  माड़ी आदि गांवों में उनका स्वागत किया गया। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी व संचालन राजकुमार सांगवान ने किया। पदयात्रा के िलए संयोजक सुरेंद्र चिकारा रहे। 
इस दौरान वेस्ट यूपी अध्यक्ष पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, प्रदेश महासचिव राहुल सिंह, आशु राणा, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह व राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण देशवाल, अनुज राठी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, राजीव भुईयार, कुलदीप चिकारा, सुरेंद्र सिंह, बलजीत शास्त्री, अली अदनान, रविंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें