फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडावली थाने के सामने धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने से भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद, नांगलसोती और मंडावली थाने पर धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
भाकियू (टिकैत ग्रुप) के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर और युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद थाने पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बाबूराम तोमर कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वरिंदर सिंह बाठ ने सरकार से राकेश टिकैत को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलाने और धमकी देने वालों की जल्द गिरफ्तारी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह और चौ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नांगलसोती और मंडावली थाने पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, सरदार इकबाल सिंह, करन सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, बिरेश राणा, मोहित कुमार, रामौतार चौहान, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र, तपेंद्र, हुकुम सिंह, इदरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें