फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने एसबीआई में ताला जड़ा

Fri, 16 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में भाकियू की ब्लाक इकाई के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को गांव सरकड़ा चकराजमल की एसबीआई की शाखा में ताला जड़ दिया। इस दौरान किसानों ने कर्मचारियों को बैंक से बाहर निकाल दिया। किसानों ने कहा कि कैश नहीं मिलने से घरों का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने किसानों तो पिछले 14 दिनों से कैश नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाक महामंत्री हरिराज सिंह के नेतृत्व में किसान बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे बैंक की शाखा पर पहुंचे। जब अधिकारी बैंक में पहुंच गए तो किसानों ने उनसे कैश मांगा। अधिकारियों ने कैश नहीं होने का हवाला देते हुए किसानों को नगदी देने से इनकार कर दिया। इससे किसानों का पारा चढ़ गया। इस दौरान किसानों की बैंक के अधिकारियों से काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। बाद में किसानों ने अधिकारियों को बैंक से बाहर कर दिया और बैंक शाखा में अपना ताला डाल दिया। बैंक अधिकारियों ने मामले की सूचना बैंक उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के भरोसे पर किसान बैंक का ताला खोलने पर राजी हुए। किसानों ने ताला खोलने के बाद अधिकारियों को चेताया कि यदि उनके द्वारा वादाखिलाफी हुई तो आंदोलन तेज होगा। उधर, कोतवाल मुनीश चंद शर्मा और बैंक के शाखा प्रबंधक का कहना है कि किसानों ने धरना- प्रदर्शन किया गया था। बाद में उनके उच्च अधिकारियों से वार्ता होने के बाद किसान यहां से चले गए । प्रदर्शनकारियों में घनश्याम सिंह, विजयपाल सिंह, अरुण कुमार, भूपेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह आदि रहे।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील में कैश की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि कैश न होने से वे अभी तक गेहूं की बुआई तक नहीं कर सके है। फीस न पहुंचने के कारण स्कूलों की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं। घरों में बीमार लोगाें को उपचार दिलाना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्योँ के लिए लेबर को पैसे देने तक के लिए कैश नहीं है। ऐसे में खेतीबाड़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू की ब्लाक इकाई ने सरकड़ा में एसबीआई की शाखा में कैश न मिलने पर ताला डाल दिया। चेताया कि यदि ऐसा ही रहा और 12 दिन में बैंकों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो  28  दिसंबर से तहसील के सभी बैंकों में भाकियू तालाबंदी करेगी। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नहटौर परगना के नायब तहसीलदार अजब सिंह मलिक को दिया। ज्ञापन में ट्रांसफार्मरों की क्षमता में बढ़ोतरी करने, जमा कराए जा रहे काले धन से किसानों का कर्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को उठाया गया। धरना प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह फौजी, चेतन कुमार, रघुवीर सिंह,  रामकुमार जाट, कुशलपाल सिंह, नंदराम, विक्की, सरदार बलवीर सिंह, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें