नजीबाबाद के गांव जटपुरा बौंडा में सीएए के बारे में जानकारी देते भाजपाई।
- फोटो : NAZIBABAD
भाजपाइयों ने सीएए के बारे किया जागरूक
नजीबाबाद। भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून की घर-घर जाकर जानकारी दी। उन्होंने सीएए को देशहित में बताते हुए कानून का समर्थन करने की लोगों को सलाह दी।
नजीबाबाद विधानसभा के गांव पंचायत जटपुरा बोंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी ईशम सिंह के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया। डॉ.संजू प्रजापति के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लोगों की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। कुछ विपक्षी दल, देश विरोधी ताकतें भ्रामक प्रचार कर लोगों को डरा कर राजनीतिक रोटियां सेकने की फिराक में है। उन्होंने मोबाइल नंबर पर मिस कॉल के जरिए सीएए का समर्थन करने की लोगों को सलाह दी। इस अवसर पर संजीव गुर्जर, कृष्णपाल सिंह, डॉ.संजीव प्रजापति, नीरज कुमार, अजीत सिंह, रोहित कुमार, अक्षय कुमार, सचिन कुमार, मोहित कुमार,मनोज राठी, राजेंद्र सिंह, शशि कुमार, गजेंद्र सिंह पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।