फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशहित में ही काम करती है भाजपा: भारतेंद्र सिंह

विज्ञापन
चांदपुर विधानसभा के बास्टा मंडल में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते डा.नवनीत गर्ग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
देशहित में ही काम करती है भाजपा: भारतेंद्र सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मोहम्मदपुर देवमल मंडल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया।
यशपाल आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशहित के लिए कार्य किया है। भाजपा का अधिष्ठान कोई व्यक्ति विशेष या मजहब नहीं है। उन्होंने कहा कि जनसंघ की उत्पत्ति के समय से ही सभी कार्यकर्ता देशसेवा से जुड़े हैं।
विज्ञापन

जिला महामंत्री विनय राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशहित में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आतंकवाद की जिम्मेदार अनुच्छेद 370 को भाजपा ने एक झटके में खत्म कर दिया। कहा कि कभी बात बात पर भारत को आंख दिखाने वाला चीन अब भारत के सामने सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। देश अब फिर से विश्व गुरू बनने की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भुईयार, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, विजेंद्र सिंह, मदनजीत, किशोर, धर्मेंद्र राजपूत, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बास्टा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित
बिजनौर। केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा चांदपुर के गांव बास्टा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बिजनौर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नवनीत गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग करना चाहिए। युवा वर्ग को सोशल मीडिया पर एकदम जोड़ा जा सकता है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विशेष कुमार, जिला मंत्री पुष्कर सिंह, सुधींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में यशपाल आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते पूर्व स?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें