फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निकाली जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने निकाली जन जागरण यात्रा
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालबपुर गूदड़ ग्राम पंचायत से स्वच्छता, जल संचयन और जन जागरण यात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला संयोजक नवनिहाल सिंह, राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। जालबपुर गूदड़ से शुरू की गई जन जागरण यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित जागरूकता की शपथ ग्रहण कराई। ग्राम प्रधान पति हिमांशु राजपूत के संचालन में आयोजित जन जागरण यात्रा संगोष्ठी के बाद सुभाषनगर, शेखपुरगढ़ू, आदर्शनगर होते हुए तातारपुर लालू में जाकर संपन्न हुई। जन जागरण यात्रा में ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, कमल सैनी, मास्टर रमेश सिंह, कमेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, विक्रम चौधरी, विक्रम सिंह, ओमकार चौधरी, बलराज त्यागी, राजकुमार प्रजापति, जिग्नेश अनेक भाजपा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें