नहटौर में भाजपा के महिला सम्मेलन में राष्ट्रगान गाते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के नहटौर में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी पूजा कपिल ने कहा कि मातृ शक्ति से बदलाव लाया जा सकता है। मातृ शक्ति प्रदेश में बदलाव चाहती है। महिलाओं को एकजुट होकर भाजपा को प्रदेश में लाना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को चलाया है। महिलाओं के मान-सम्मान व आत्मरक्षा के लिए भाजपा जरूरी है।
रविवार को बलराम कुंवर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा के जिलास्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी पूजा कपिल ने कहा कि सूबे की सपा सरकार में भाई-भतीजावाद चल रहा है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। सरकार परिवारवाद में उलझी हुई है। प्रदेश में महिलाएं महफूज नहीं है। ऐसी सरकार को सबक सिखाने के लिए चुनाव आ रहा है। महिला एक मातृ शक्ति है। मातृ शक्ति से बदलाव लाया जा सकता है। प्रदेश में मातृ शक्ति से बदलाव लाकर भाजपा की सरकार लानी है। मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाई है। महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान के लिए मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को बूथ स्तर तक जाकर भाजपा की नीतियों के बारे में बताना है। सपा और बसपा ने प्रदेश में केवल अराजकता फैलाने का काम किया है। ऐसी सरकार को सबक सिखाने के लिए भाजपा को जीताना जरूरी है। अब भाजपा का बनवास खत्म हो गया है। अब भाजपा का वक्त है। विधायक ओमकुमार ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। आने वाली सरकार भाजपा की होगी। इस मौके पर अनुराधा चौधरी, कविता सिंह, लीना सिंघल, राधा सैनी, ओमवती, कमलेश सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राखी त्यागी, अनिता चौहान, हरविंदर कौर, मिथलेश राजपूत, रेनू गोयल, अनीता कुमार, उमा चतुर्वेदी, सविता, मधु सिंह,ज्योति सिंह, पूनम त्यागी आदि ने भाग लिया।अध्यक्षता शोभा रानी व रश्मि रावल ने संचालन किया। सम्मेलन में विधायक ओमकुमार सैकड़ों महिलाओं के साथ ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। पीस पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता चौहान दर्जनों महिलाओं के साथ पीस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। जिला पंचायत सदस्य राधा सैनी ने भी सम्मेलन से पूर्व चांदपुर चुंगी के पास सैनी बिरादरी से भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने का आह्वान किया।