कोतवाली देहात। भाजपा नेता और उनके परिवार के लोगों ने पड़ोसी गांव में घर में घुसकर मारपीट की। हमला होता देख सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने आरोपियों को दौड़ा लिया। आरोपी दो गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ भाग निकले। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव रहमापुर निवासी अभिलाषा पत्नी मोहित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अभिलाषा ने आरोप लगाया कि गांव बिश्नोईवाला निवासी सुरेश भगत, अंकुल, विपुल, दीपू, शांतनु, नकुल, नरदेव आदि सोमवार की रात 10 बजे उनके घर में घुस आए।
आरोपियों ने उसके, उसके पति मोहित तथा सास आदेश देवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। गांव वालों के आते ही सभी आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तथा दोनों गाड़ियां मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों गाड़ियों तथा ट्रैक्टर को थाने ले आई। बता दें कि आरोपी सुरेश भगत भाजपा नेता हैं जोकि महेश्वरी मंडल के पूर्व महामंत्री हैं।